September 15, 2021

Join With Us


हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार : 20 दिन से था फरार




रायपुर | विक्की चौहान | दिनांक 22.08.2021 के रात्रि करीबन 09.00 बजे कुंदरापारा में शर्मा वकील के घर के सामने आरोपी महेश पनका द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए उठाकर जमीन में पटक कर हाथ मुक्का से मारपीट करने से पीडित अरूण कुमार कडवे के सिर में चोंट लगा ।

अनिता कडवे पति मोह . नरूल इस्लाम उम्र 60 वर्ष साकिन मस्जिद गली कुंदरापारा गुढियारी की रिपोर्ट पर अप.क्र . 196/2021 धारा 294,506,323 कायम कर विवेचना में लिया गया । घायल मुर्तजरर को चोंट लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया था । अस्पताल में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई । धारा 302 भादवि जोडी गई

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा आरोपी की त्वरित पतासाजी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये | थाना गुढियारी पुलिस द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी , पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर प्रकरण के फरार आरोपी महेश पनका पिता गुड्डू पनका उम्र 29 वर्ष साकिन कुंदरापारा थाना गुढियारी रायपुर को दिनांक 14.09.2021 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE