September 14, 2021

Join With Us


सब इंस्पेक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार : 6 साल से युवती का कर रहा था रेप




बिलासपुर | न्यूज़ डेस्क | 6 साल तक युवती का रेप करने वाला सब इंस्पेक्टर को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देककर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मी सब इंस्पेक्टर को दोस्त के घर पार्टी करते पकड़ा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। रतनपुर निवासी अजयकांत तिवारी ( 35 ) के खिलाफ रतनपुर थाना में 28 अगस्त को युवती ने केस दर्ज कराया था।जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच रविवार को पुलिस को पता चला कि अजयकांत हाईटेक बस स्टैण्ड के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दोस्त के घर पार्टी मना रहा जिस पर पुलिस ने उसे मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा वाकया 2004 में शुरू हुई थी। जब रतनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की साल 2004 में ही 12 वीं की पढ़ाई करते समय अजयकांत तिवारी से दोस्ती हुई,पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अजयकांत तिवारी उसे प्रेम जाल में फंसाकर रतनपुर क्षेत्र में अपने दोस्त के घर ले गया था।वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसका चुपके से वीडियो बना लिया था।इसके बाद से लगातार अजयकांत उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

2020 में युवती की शादी रायपुर में हो गई।अजयकांत की भी शादी दूसरी जगह हो गई थी। इसके बावजूद भी वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा और विरोध करने पर उसे जान से मार देने की धमकी दे रहा था। बार – बार की इस धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने अजयकांत के खिलाफ केस दर्ज कराया था।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE