September 14, 2021

Join With Us


लोजपा सांसद प्रिंस राज पर रेप की एफआईआर : चिराग पासवान का भी नाम




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | दिल्ली पुलिस ने तीन महीने पहले एक महिला की शिकायत के आधार पर बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

प्राथमिकी में लोजपा नेता चिराग पासवान का भी नाम है, चिराग पर आरोप है कि उन्होंने अपने चचेरे भाई प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने की साजिश रची थी।

बताते चलें कि दिल्ली की एक अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने नौ सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। जब इस मुद्दे पर चिराग और प्रिंस से इंडियन एक्सप्रेस ने बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया।

वहीं पीड़ित पक्ष की वकील सुदेश हमने मई में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की थी और जुलाई में दिल्ली की एक अदालत में एक आवेदन दिया था। अदालत ने पुलिस को सांसद प्रिंस राज और उनके चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि प्रिंस उन पांच लोजपा सांसदों में से एक हैं, जिन्होंने इस साल जून में चिराग के नेतृत्व के खिलाफ पार्टी में बगावत की थी। इससे पहले प्रिंस ने 10 फरवरी को शिकायतकर्ता के खिलाफ रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उन्होंने कहा था, ‘मुझे पता चला है कि एक महिला ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं। हमने 10 फरवरी को ही शिकायत दर्ज की थी और पुलिस के सामने सभी सबूत पेश किए थे ।

17 जून को सांसद ने ट्वीट किया था, ‘मैं स्पष्ट रूप से इस तरह के किसी भी दावे या बयान से इनकार करता हूं जो मेरे खिलाफ किया गया है। ऐसे सभी दावे झूठे, मनगढ़ंत हैं, और मेरी प्रतिष्ठा को खतरे में डालकर पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से मुझ पर दबाव बनाने के लिए एक बड़ी आपराधिक साजिश का हिस्सा हैं।

”गौरतलब है कि प्रिंस राज रामविलास पासवान के सबसे छोटे भाई रामचंद्र पासवान के बेटे हैं। रामचंद्र पासवान की मौत के बाद वो सांसद बने हैं।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE