September 13, 2021

Join With Us


पिता को नौकरी दिलाने के बहाने से किया नाबालिग से दुष्कर्म : पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | पिता को नौकरी दिलाने के बहाने पुराने मकान मालिक द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना में नाबालिग ने अपने पिता और चाची के साथ थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि मां के गुजर जाने और पिता की नौकरी चले जाने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। थाटीपुर निवासी पुराना मकान मालिक लाला ने पिता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। आरोपी ने सूर्य मंदिर के पास घनी झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है कि घटना के बारे में किसी को पता चला तो उसके साथ ही परिवार को भी खत्म कर देगा। पीड़िता ने डर की वजह से घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। आरोपी उसे बार बार अपने पास बुलाने लगा, मना करने पर उसे वो धमकी देता था।

पीड़िता ने अपने पिता और चाची को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने गोला का मंदिर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE