September 12, 2021

Join With Us


प्रेमी और उसके दोस्त ने किया युवती का रेप : प्रेमी को शादी से किया था इंकार




रायपुर | विक्की चौहान | बेमेतरा में शादी से इनकार करने पर एक युवती की अपराधियों ने दरिंदगी के बाद हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दो लड़कों ने पहले युवती का अपहरण किया फिर दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर मार डाला।

युवती का शव शनिवार को दूसरे गांव में पड़ा मिला। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को सूचना मिली कि 21 साल की सविता का अपहरण हो गया है। इसके बाद पुलिस जांच में पता चला सोनपुरी गांव निवासी दो युवक टिकेंद्र कोसले और भूपेंद्र सतनामी उसे अगवा कर ले गए हैं।

पुलिस ने रात करीब 10 बजे दोनों के घर में दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। इस बीच सूचना मिली कि दोनों आरोपी चंदनू क्षेत्र में देखे गए हैं। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि पूछताछ में आरोपी टिकेंद्र कोसले उर्फ सोनू ने पुलिस को बताया कि वह सविता से शादी करना चाहता था। उसने शादी का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन सविता ने मना कर दिया।

इसको लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ। इस पर टिकेंद्र भड़क गया। उसने बदला लेने की नीयत से सविता को अगवा कर लिया। इसमें उसके दोस्त भूपेंद्र ने भी साथ दिया। वह बाइक लेकर पहुंचा था। जब अगवा किया तो सविता खेत से घर लौट रही थी।

पुलिस जांच के मुताबिक टिकेंद्र ने बताया कि सविता का मुंह दबाकर जबरदस्ती वह लोग ले गए। इसके बाद टिकेंद्र ने ही सविता से दुष्कर्म किया। पहचाने जाने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

सविता की भी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को दूसरे गांव में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सविता का शव बरामद कर लिया है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE