September 11, 2021

Join With Us


युवती का अपहरण कर किया रेप : दूसरे गांव में फेंकी लाश , दो आरोपी गिरफ्तार




रायपुर | विक्की चौहान | बेमेतरा में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आयी है | खेत में काम कर लौट रही युवती का अपहरण कर दिनदहाड़े दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | पहचान उजागर न हो इसके लिए युवती की हत्या कर पास के गांव में फेंक दिया | घटना की जांच में जुटी पुलिस ने देर रात गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है |

खेत में काम करने के बाद युवती के गांव लौटते समय युवकों ने मुंह दबाकर गाड़ी में बैठा लिया | दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और मामले को छिपाने के लिए दूसरे गांव में लाश को फेंक दिया मृत युवती को देखने के बाद गांव वालों ने पहचान कर पुलिस को जानकारी दी |

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए देर रात गांव के दो युवकों भूपेंद्र डहरिया और टिकेन्द्र कोशले को गिरफ्तार किया है |

दिनदहाड़े हुए इस घटना को लेकर आसपास के गांव में दहशत के साथ लोगों में गुस्सा है |लोगों का कहना है कि कानून-व्यवस्था इतनी बिगड़ चुकी है कि लोग दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE