मुंबई | ऋषि भट्ट |महाराष्ट्र के मुंबई में रेप पीड़िता का निधन हो गया है| मुंबई के साकीनाका इलाके में महिला के साथ रेप हुआ था मुंबई पुलिस को शक है कि आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी थी|
मुंबई की रेप पीड़िता की मौत
बता दें कि हॉस्पिटल में एडमिट होने के लगभग 33 घंटे के बाद पीड़िता की मौत हो गई| | मुंबई के राजवाड़ी अस्पताल में पीड़िता का इलाज किया जा रहा था|
वेंटिलेटर पर थी रेप पीड़िता
पीड़िता के निधन से पहले मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने बताया था कि अभी महिला की हालत क्रिटिकल है, खून कम है और प्राइवेट पार्ट निकल गया है|
अभी महिला वेंटिलेटर पर है| ये एक दुखद घटना है|| दो मिनट या दो घंटा कह नहीं सकते, डॉक्टर जी जान से काम कर रहे हैं| पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बता दें कि मुंबई पुलिस ने आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है|
उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत केस दर्ज किया गया है|
उससे पूछताछ की जा रही है.जान लें कि मुंबई में रेप के आरोपी का CCTV फुटेज भी सामने आया है|
आरोपी मुंबई के साकीनाका इलाके में दिखा था|
ये वीडियो गुरुवार की रात का बताया जा रहा है| साकीनाका इलाके के सुरक्षाकर्मी ने ये जानकारी दी| पीड़िता रात करीब 8 बजे बहन के घर जाने के लिए निकली थी| गौरतलब है कि पीड़ित महिला को जब हॉस्पिटल लाया गया था, उस वक्त उसकी हालत बहुत खराब थी|
हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने पीड़िता का ऑपरेशन भी किया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी|