September 11, 2021

Join With Us


नाबालिग को डरा धमकाकर करता रहा रेप : नाबालिग हुई गर्भवती,पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार




रायपुर | विक्की चौहान | थाना छुरा क्षेत्र में एक नाबालिक पीड़िता द्वारा दिनांक 02.09. 2021 को थाना छुरा पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई कि डाला नामक बैला कोचिया निवासी खजुरपदर थाना देवभोग द्वारा पीड़िता के साथ करीबन चार-पांच माह पूर्व पीड़िता के कमरे में घुसकर जबरदस्ती बलात्कार किया था तथा पीड़िता को घटना के संबंध में किसी को नहीं बताने की धमकी देकर नाबालिक पीड़िता से बार बार जबरन् बलात्कार करता रहा जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पुंढीर द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई, आरोपी अपने सकुनत से फरार चल रहा था।

जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 10.09.2021 को जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक महोदया पारुल माथुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, संतोष महतो के दिशा निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक संजय पुंढीर द्वारा तत्काल अपनी पुलिस टीम के साथ थाना देवभोग क्षेत्र के ग्राम खजुरपदर में आरोपी के सकुनत में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

आरोपी द्वारा पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना छुरा के निरीक्षक संजय पुंढीर, सउनि० श्रवण विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक भगत सिंह, आरक्षक जोहन आदित्य, रविशंकर नेताम, राजेन्द्र गायकवाड, महिला आरक्षक पार्वती ध्रुव एवं थाना प्रभारी देवभोग के टीम की सराहनीय भूमिका रही।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE