September 10, 2021

Join With Us


राजनांदगाव में जंगल में जुआ खेलते 11 जुआरी पकड़ाए : 11550 रुपए एवं 7 मोटरसाइकिल जप्त




राजनांदगाव | केजन साहू | असामाजिक तत्वों पर चला जा रहे अभियान के तहत अंबागढ़ चौकी पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाकर 11 जुआरियो को धर दबोचा।

अम्बागढ़ चौकी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अजय कुर्रे के निर्देशन में थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया जिसमें मुखबिर से मिली सूचना पर डोडरा जंगल कोलिहाटोला भड़सेना खार में जुए की फड़ में रेड कार्यवाही किया गया, साथ ही घेराबंदी कर जुआ खेल रहे जुआरियों को धर दबोचा।

आरोपियों के नाम गुलाब परचारी पिता कोसू राम परचारी उम्र-35 वर्ष निवासी झिटिया, रविकुमार चंद्रवंशी पिता अंजोरी राम उम्र-25 वर्ष निवासी मरारटोला, डामेश्वर देवांगन पिता कोमल देवांगन उम्र-35 वर्ष निवासी-कान्हे, पवन मुलेटी पिता ईलाराम मुलेटी उम्र-27 वर्ष निवासी झिटिया, जितेन्द्र कौशिक पिता कल्याण सिंह उम्र-34 वर्ष निवासी मोंगरा, धर्मेन्द्र कुमार पिता महादेव उम्र-27 वर्ष निवासी विचारपुर, ढालसिंह पिता गौतरिहा राम उम्र-34 वर्ष निवासी भडसेना, राजेश सिन्हा पिता स्व.गोकुल प्रसाद सिन्हा उम्र-30 वर्ष निवासी -वार्ड 07
अम्बागढ़ चौकी, राम कुमार साहू पिता लखन साहू उम्र-35 साल निवासी रेगाकठेरा, जोहन लाल यादव पिता स्व.चैतराम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी मालडोंगरी तथा मोहित सिन्हा पिता स्व.मोती राम सिन्हा उम्र 42 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड अं.चौकी बताया गया।

आरोपियों के पास से नगदी रकम 11550 रुपये तथा 7 नग मोटर सायकल सहित 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया |

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी, राज वर्मा, उमेश यादव, मुकेश ठाकुर, सुनील सिंह, डीआर धुर्वे, ईस्माईल खान एवं नरेश सलामें की सराहनीय भूमिका रही।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE