September 10, 2021

Join With Us


पति करता था शक : सब्बल मारकर कर दी पत्नी की हत्या




महासमुंद | न्यूज़ डेस्क | लघु शंका करने गई पत्नी को लौटने में कुछ विलंब हुआ तो पति ने चरित्र पर संदेह जाहिर करते हुए 32 वर्षीय पत्नी पर सब्बल से वार कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। सूचना मिलते ही केवलारी थाना प्रभारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और फरार हत्यारे पति को गांव से ही दबोच लिया। केवलारी थाना प्रभारी एसडी सनोडिया ने बताया कि मंगलवार को सुबह गांव पाथरफोड़ी में 35 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र निरपत मर्सकोले ने अपनी पत्नी सीता मर्सकोले (32) की नृशंस हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि सुबह पांच बजे लघुशंका करने पत्नी सीता गई थी। इसी दौरान पति लक्ष्मण की नींद खुल गई। पति लक्ष्मण पहले से पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जब पत्नी को लौटने में देरी हुई तो पति लक्ष्मण अपना आपा खो बैठा और पत्नी पर चरित्र संदेह का लांछन लगाते हुए लड़ने झगड़ने लगा। इस दौरान घर पर सीता का 14 वर्षीय पुत्र व सीता की 55 वर्षीय सास इमरतो बाई भी मौजूद थी।

पति लक्ष्मण ने जिस कमरे में मां व बेटा सो रहे थे उस कमरे को बंद कर दिया और दूसरे कमरे पर पत्नी सीता से लड़ते हुए घर में रखी सब्बल से सीता पर प्रहार कर दिया। सब्बल सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में पड़ते ही रक्त की धारा बह गई। मौके पर ही पत्नी सीता ने दम तोड़ दिया।

चरित्र संदेह पर हत्या करने के बाद आरोपित पति लक्ष्मण घर से फरार हो गया। स्वजनों व गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस थाना केवलारी को दी। सूचना पर थाना प्रभारी एचडी सनोडिया, एसआई महेंद्र चौधरी, एसआई सुनील कोलारे, 100 डायल आरक्षक वीरेंद्र चंदेल, आरक्षक आनंद चोरिया व अन्य मौके पर पहुंचे और फरार पति लक्ष्मण को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित की मां इमरतो बाई मर्सकोले ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पुत्र लक्ष्मण हमेशा बहू सीता के चरित्र पर संदेह करता था। बाहर आने जाने पर शक की निगाहों से देखता था। बहू से विवाद कर मारपीट करता था।

नित्य कर्म से जैसे ही बहू लौटकर घर वापस आई तो पुत्र लक्ष्मण ने झगड़ा करते हुए बहू सीता पर सब्बल से बार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पीएम के बाद पुलिस ने महिला का शव स्वजनों को सौंप दिया है। आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

सूचना मिलते ही केवलारी थाना प्रभारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और फरार हत्यारे पति को गांव से ही दबोच लिया। केवलारी थाना प्रभारी एसडी सनोडिया ने बताया कि मंगलवार को सुबह गांव पाथरफोड़ी में 35 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र निरपत मर्सकोले ने अपनी पत्नी सीता मर्सकोले (32) की नृशंस हत्या कर दी। सुबह पांच बजे लघुशंका करने पत्नी सीता गई थी। इसी दौरान पति लक्ष्मण की नींद खुल गई। पति लक्ष्मण पहले से पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जब पत्नी को लौटने में देरी हुई तो पति लक्ष्मण अपना आपा खो बैठा और पत्नी पर चरित्र संदेह का लांछन लगाते हुए लड़ने झगड़ने लगा।

इस दौरान घर पर सीता का 14 वर्षीय पुत्र व सीता की 55 वर्षीय सास इमरतो बाई भी मौजूद थी। पति लक्ष्मण ने जिस कमरे में मां व बेटा सो रहे थे उस कमरे को बंद कर दिया और दूसरे कमरे पर पत्नी सीता से लड़ते हुए घर में रखी सब्बल से सीता पर प्रहार कर दिया। सब्बल सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में पड़ते ही रक्त की धारा बह गई। मौके पर ही पत्नी सीता ने दम तोड़ दिया।

चरित्र संदेह पर हत्या करने के बाद आरोपित पति लक्ष्मण घर से फरार हो गया। स्वजनों व गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस थाना केवलारी को दी। सूचना पर थाना प्रभारी एचडी सनोडिया, एसआई महेंद्र चौधरी, एसआई सुनील कोलारे, 100 डायल आरक्षक वीरेंद्र चंदेल, आरक्षक आनंद चोरिया व अन्य मौके पर पहुंचे और फरार पति लक्ष्मण को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE