September 09, 2021

Join With Us


10 सितंबर को 109 केन्द्रों पर 22 हजार 850 लोगों को लगेगा टीका : 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों से टीका लगवाने की अपील




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | 10 सितंबर 2021 को 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को कोविड वेक्सीन का प्रथम व द्वितीय डोज के टीकाकरण के लिए जिले में 109 केन्द्र बनाये गये है। इनमें से 103 केन्द्रों पर कोविशिल्ड वैक्सीन और 06 केन्द्रों पर कोवैक्सीन के प्रथम व द्वितीय डोज लगाये जाएंगे।

कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले के 18 वर्ष से अधिक की आयु के सभी लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन का टीका अवश्य लगवायें।

कोविड वैक्सीन का टीका ही कोरोना की तीसरी लहर से बचाव में मददगार बनेगा। इस टीके से डरें नहीं, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। हम सभी मिलकर प्रयास करें कि अपने पास पड़ोंस का 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति कोविड वेक्सीन के दोनों डोज लेने से वंचित न रहे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डा. परेश उपलप ने बताया कि 10 सितंबर को कोविड वेक्सीन टीकाकरण के अंतर्गत जिले के 103 केन्द्रों पर कोविशिल्ड वैक्सीन का 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 04 हजार 410 लोगों को का प्रथम डोज व 4305 लोगों को द्वितीय डोज तथा 45 से अधिक की आयु के 4370 लोगों को प्रथम व 3465 लोगों को दूसरा डोज लगाया जाएगा।

इसी प्रकार 06 केन्द्रों पर कोवैक्सीन का 18 से 44 आयु वर्ग के 550 लोगों को प्रथम व 280 लोगों को द्वितीय डोज तथा 45 से अधिक की आयु के 290 लोगों को प्रथम व 180 लोगों को द्वितीय डोज का टीका लगाया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों से अपील की गई है कि वे 10 सितंबर 2021 को अपने निकटवर्ती टीकाकरण केन्द्र पर जाकर कोविड वैक्सीन का टीका अवश्य लगवायें।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE