नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | अमेरिकी देश मेक्सिको में मंगलवार रात भीषण भूकंप आया | इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 रही | झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने परिवार के साथ सड़कों पर आ गए | अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप में एक शख्स की मौत की खबर है |
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7 थी और इसका केन्द्र अकापुल्को के 17 किलोमीटर उत्तर पूर्व (करीब 10 मील) में था |
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का सबसे ज्यादा असर गुएरेरो राज्य के एकापुल्को में देखा गया , यहां पेड़ गिर गए और सड़कों पर बड़े पत्थर गिर पड़े | यहां पावर कट हो गया और दहशत में लोगों ने रात सड़कों पर गुजारी |
अकापुल्को के एक निवासी सरगियो फ्लोर्स ने बताया, ‘हमने इमारतों से चीख सुनी थी और खिड़कियों से चीजों को नीचे गिरते देखा | बिजली भी गुल हो गई थी , हमने पानी रिसते और तालाब उफनते देखा | लोग चीख पुकार मचा रहे थे , डर और दहशत का माहौल था | हमें समुद्र में किसी बदलाव की आशंका थी, लेकिन अब तक अधिकारियों ने सुनामी को लेकर कुछ नहीं कहा है |’