September 03, 2021

Join With Us


होटल की आड़ में सेक्स रैकेट ऑपरेट करने वाला गिरफ्तार : दूसरे राज्यों से लाता था लड़किया




भिलाई | जगजीत सिंह | दिनांक 10.07.21 को नेहरू नगर चौक के पास स्थित होटल राजश्री में स्पा की आड़ में देह व्यापार कराए जाने की सूचना पर पुलिस पार्टी ने रेड करवाई किया था। कार्रवाई के दौरान होटल का संचालक मनीष सिंह और लखनऊ तथा कोलकाता से देह व्यापार के लिए लाई हुई लड़कियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया था। जो थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 527/2021 धारा 3,4,5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था । जो वर्तमान में दुर्ग केंद्रीय जेल में बंद है ।

मामले का अन्य आरोपी मोहम्मद शाहिद जिस पर लड़कियों को बाहर राज्य से बुलाकर देह व्यापार कराए जाने का आरोप था ,और जो होटल का मुलाजिम था , कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। सुपेला थाने की पुलिस की एक टीम को उसकी तलाश में इलाहाबाद भेजा गया था। काफी प्रयास के बाद उसे इलाहाबाद में पकड़ा जा सका ।

सुपेला पुलिस टीम के द्वारा उसे अभिरक्षा में लेकर दुर्ग लाया गया है तथा संबंधित मामले में उसे गिरफ्तार कर आज दिनांक 03.09.21 को रिमांड पर भेजा जा रहा है। उक्त कार्रवाई के बाद दुर्ग पुलिस लगातार स्पा का काम करने वालों पर कड़ी निगाह रखी हुई है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE