September 02, 2021

Join With Us


पत्नी ने पति को मारा चाकू : शराब पीने की आदत से थी परेशान , रोज होता था झगड़ा




रायपुर | विक्की चौहान | ओडिशा का रहने वाला एक जोड़ा साल 2009 से रायपुर के गुढ़ियारी में रह रहा है। लव मैरिज के बाद शुरुआती दिनों में प्यार था, एक दूसरे के लिए सम्मान का भाव भी। मगर अब पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से दोनों एक दूसरे से आए दिन झगड़ रहे थे। बुधवार रात इनके बीच कुछ इस कदर बात बिगड़ी कि पति की जान जाते-जाते बची।

पत्नी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पति पर हमला कर दिया। घायल पति ने अपनी मदद के लिए पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम ने दोनों को शांत करवाया और घायल पति को अस्पताल भेज पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रायपुर के गुढ़ियारी इलाके का है। प्रीतम नगर में सुरेंद्र नाग किराए के मकान में अपनी पत्नी सुमन साहू के साथ रह रहा था। कई बार आर्थिक परिस्थितियों तो कई बार सुरेंद्र के शराब पीने की आदत की वजह से दोनों के बीच विवाद होता रहा है।

पेशे से ट्रक इंजन के मैकेनिक का काम करने वाला सुरेंद्र बुधवार की रात शराब पीकर घर आया। पीने की वजह से सुमन ने उसे टोका। दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। नशे की हालत में सुरेंद्र ने सुमन पर हाथ उठाया।

जब कहासुनी हुई कमरे के किचन में सुमन काम कर रही थी। पति की हरकतों से गुस्साई बीवी ने पति को धक्का दिया और सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया। सुरेंद्र ने बताया कि ये देखकर उसके भी होश उड़ गए। वो पीछे हटकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था। इस पर पत्नी ने कहा कि आज वो उसकी जान लेकर ही मानेगी। सुमन, सुरेंद्र पर झपटी और पीठ की बाईं तरफ चाकू घुसा दिया। लहूलुहान हालत में सुरेंद्र ने फौरन पुलिस को कॉल किया।

10 मिनट के भीतर स्थानीय थाने की पेट्रोलिंग टीम पहुंच गई। तब कमरे के एक कोने में सुमन बैठी मिली। शोर सुनकर मकान के दूसरे किराएदार भी जमा हो चुके थे। सुरेंद्र को अस्पताल भेजा गया और महिला कर्मचारियों को बुलाकर पुलिस टीम सुमन को थाने लेकर आई। पति पर जानलेवा हमला करने की वजह से फिलहाल पत्नी को रिमांड पर भेजा गया है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE