September 01, 2021

Join With Us


भिलाई में 15 साल की लड़की का रेप : 2 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध लड़की हुई प्रेग्नेंट, आरोपी गिरफ्तार




दुर्ग | सौरभ कुमार | दुर्ग जिले में सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का वादा करके लगातार 2 सालों से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इस दौरान लड़की 5 माह की प्रेग्नेंट हो गई। जब पीड़िता की मां को इसके बारे में जानकारी हुई तो उसने घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह पूरा मामला नेवई थाना अंतर्गत न्यू मार्केट स्टेशन मरोदा क्षेत्र का है। जहां का रहने वाला आरोपी संतोष कुमार निषाद (20) ने करीब 15 साल की नाबालिग छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ शादी करने का वादा करके लगातार वो पिछले 2 साल से उसके साथ दैहिक शोषण कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, संतोष कुमार न्यू मार्केट स्टेशन मरोदा में नाश्ता बेचने का काम करता है। वहीं पर छात्रा अक्सर समोसा व भजिया लेने आया करती थी। दोनों की मुलाकात आरोपी की दुकान में हुई थी। उसके बाद छात्रा किसी न किसी बहाने से संतोष से मिलने आ जाती थी।

आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर पहले उसे प्रपोज किया। फिर कहा कि हम वादा करते है कि हम शादी तुम्हे से करेगे। जिसके बाद छात्रा को अक्सर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। यह सिलसिला चल ही रहा था कि अचानक एक दिन पीड़िता का घर में पेट में दर्द शुरु हो गया। फिर उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां जांच करने पर पता चल किया वो पांच महीने की प्रेग्नेंट है।

इस पूरे मामले में नेवई थाना प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ आरोपी लगातार दुष्कर्म कर रहा था। जब कि उसे पता था कि वो नाबालिग है। मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी की तलाश करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE