रायपुर | विक्की चौहान | प्रार्थिया पुष्पा पाठक पति सुनिल कुमार पाठक निवासी गिरीडीह ( झारखण्ड ) अपने परिवार के साथ दिनांक 29.07.2021 को ट्रेन नम्बर 07052 छपरा सिकंदराबाद एक्स 0 के कोच नं 0 एस / 9 बर्थ नंबर 3,5,6,8 में धनबाद से बल्लाशाह के लिए सफर कर रही थी । सफर के दौरान रेलवे स्टेशन रायपुर में प्रार्थीया का हैण्ड बैग जिसके अंदर नगद 70,000 / रु . , एक कीपेड मोबाईल सैमसंग कंपनी का व अन्य सामान कुल कीमत 72,500 / रु . को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा छीन कर चोरी कर भाग गया ।
जिस पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक महोदय रेल रायपुर के मार्गदर्शन में जीआरपी एवं आरपीएफ स्टाफ के सयुंक्त टीम के द्वारा आरोपी सौरभ बुरांडे पिता चंद्रकांत बुरांडे उम्र 30 वर्ष के कब्जे से उक्त चोरी के रकम 20,000 / रु , को जप्त किया गया । आरोपी द्वारा बाकी रकम को जुआ खेलने व शराब पीने में खर्च कर देना एवं मोबाईल को हैण्ड बैग अन्य सामान सहित कुम्हारी आउटर सिग्नल के पास झाड़ी में फेंक देना बताया है ।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।