दुर्ग | सौरभ कुमार | दिनांक 28/08/21 के सुबह करीबन 06:00 बजे डायल 112 को जेवरा स्थित एसबीआई एटीएम मशीन मे तोड़ फोड़ होने के संबंध मे अलर्ट मैसेज प्राप्त हुआ सूचना पर डायल 112 मे ड्यूटी मे तैनात आरक्षक कमांक 957 केशव साहू द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच दो संदिग्ध व्यक्तियों को दौड़ाकर पकड़ा गया ।
जिनके पास से एक विशेष तरह का टूल चिमटीनुमा ( फोरकिंग टूल ) बरामद किया गया जिसके संबंध में चौकी जेवरा सिरसा में थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए पूछताछ किया गया ।
दोनो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा मूलतः हरियाणा का रहने वाले बताये । जिनमे से एक व्यक्ति द्वारा विगत 03 वर्ष से थाना धमधा क्षेत्र में निवास करना व अपने साथियो के साथ मिलकर कर्वधा , राजनांदगांव , दुर्ग जिले के कई एसबीआई एटीएम मशीनो मे विशेष टूल का उपयोग करके छेड़छाड़ कर पैसा निकालने की बात स्वीकार किया । जो उक्त आरोपीयो से जेवरा पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर 13,000 / रू . नगदी , एक होण्डा डिलक्स मो.सा. , दो नग मोबाईल , कई एटीएम कार्ड जप्त किया गया ।
डायल 112 के आरक्षक क . 957 केशव साहू की तत्परता से अंतरज्यीय एटीएम चोरो को पकड़कर जेवरा पुलिस द्वारा अपराध क . - 348 / 21 धारा 457,380,427 भा.द.वि. कायम कर विवेचना लिया गया ।