August 29, 2021

Join With Us


14 साल की बच्ची के साथ करता रहा रेप : माकन मालकिन से दोस्ती कर किया बेटी का रेप , जान से मारने की देता था धमकी




रायपुर | विक्की चौहान | रायपुर में 14 साल की बच्ची एक शख्स के वहशीपन का शिकार हो गई। आरोपी ने बच्ची को डरा-धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और लड़की के परिवार को गुमराह करता रहा।

फिलहाल इस मामले में राजेंद्र नगर थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है। ये घटना फरवरी से जुलाई महीने के बीच की है। इस दौरान कई बार युवक ने बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजेंद्र नगर की पुलिस ने बच्ची की पहचान उजागर नहीं की है। यह पूरा मामला अम्लीडीह इलाके से जुड़ा हुआ है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपना मकान सेमरन मसीही नाम के 22 साल के युवक को किराए पर दिया था। युवक ने खुद को स्टूडेंट बताया था और किसी प्राइवेट कंपनी में पार्ट टाइम जॉब करने की जानकारी भी दी थी।

महिला ने भरोसा कर युवक को अपना मकान दे दिया। इसके बाद उसने अपनी मीठी-मीठी बातों से मकान मालकिन से दोस्ती कर ली वह महिला के घर अक्सर आया जाया करता था।

कुछ दिनों बाद वो काफी वक्त मकान मालकिन के घर पर ही बिताया करता था। इसी दौरान महिला की 14 साल की बेटी को भी युवक ने अपनी बातों में फंसाकर उससे नजदीकी बढ़ा ली। वो उसके साथ खेला करता था।

महिला किसी काम के सिलसिले में बाहर गई थी और इसी दौरान युवक ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवक ने बच्ची को डराया धमकाया और लगातार संबंध बनाता रहा।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE