August 27, 2021

Join With Us


पति के दो दोस्तों और ड्राइवर ने किया रेप : पति और सास पर भी सहयोग करने का आरोप




पीड़िता की बहन ने अस्पताल में भर्ती करवाया

बीकानेर | न्यूज़ डेस्क | राजस्थान के चूरू जिले के सरदार शहर में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है | जहां पर शासकीय अस्पताल में भर्ती एक विवाहिता ने तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है | इसके साथ ही विवाहिता ने बिदासर निवासी अपने पति और सास पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है |

सरदारशहर में विवाहिता के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है | पीड़िता ने पति के दो दोस्तों और ड्राइवर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है |

पीड़िता की बहन ने अस्पताल में भर्ती करवाया
23 अगस्त की रात्रि को आरोपियों द्वारा चाय में नशीला पदार्थ डालकर पीड़िता को पिलाया गया उसके बाद हॉस्पिटल ले जाने के बहाने गाड़ी में बिठाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया | घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को उसके पीहर सरदारशहर में पटक दिया और आरोपी वहां से चले गए | पीड़िता की बहन ने आपबीती सुनने के बाद पीड़िता को शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर वो 3 दिनों से भर्ती है |
इस घटना को लेकर देर रात बिदासर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE