August 21, 2021

Join With Us


किराना दुकान से अस्सी हजार चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार : 10 साल के नाबालिक से कराई चोरी




भिलाई | जगजीत सिंह | सुपेला पुलिस ने चार दिन पहले हुये सुपेला क्षेत्र के प्रमुख व्यापारिक केन्द्र आकाशगंगा के हिमालय काम्पलेक्स में स्थित किराने की दुकान में हुये 80,000 रूपये नगदी चोरी के मामले का खुलासा किया है । प्रार्थी शंभूनाथ जायसवाल की हिमालय काम्पलेक्स में किराने की है । उसके द्धारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 15/08/2021 को उसके किराने की दुकान के शटर के किनारे छोटे से छेद के सहारे घुसकर अज्ञात चोर के द्धारा उसके गल्ले से 80,000 रूपये नगदी की चोरी कर ली गई है ।

जिसकी रिपोर्ट पर थाना सुपेला मे अपराध क्रमांक 659/2021 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था । अपराध कायम होने के तुरंत बाद थाना स्तर पर एक पृथक टीम बनाकर चोरी के मामले की पता साजी हेतु लगाया गया था । पुलिस को उस इलाके मे घूमने वाले घुमंतु और चोर प्रवृत्ति के बच्चों के विषय में जानकारी मिली थी कि वे लोग लगातार दुकानों के आसपास भ्रमण करते रहते है और मौका देखकर चोरी जैसी घटना को अंजाम देते है ।

पुलिस ने इस तरह के घुमंतु प्रवृत्ति के 25 लोगों से पूछताछ की अथक प्रयास के बाद घटना की रात्रि पुराने चोर शेख समीर के उस इलाके मे देखे जाने की सूचना के आधार पर उसको उठाकर पूछताछ प्रारंभ किया । काफी प्रयास के बाद शेख समीर ने दो नाबालिक बच्चों के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । उसने बताया कि 15 अगस्त की रात्रि को किराना स्टोर्स की शटर के पास छोटे से छेद के सहारे एक 10 साल के बच्चे को अंदर घुसाया , उस बच्चे ने गल्ले मे रखे 80,000 रूपये की नगदी को चोरी किया । बाहर इसके अलावा एक और नाबालिक बच्चे के साथ जिसकी उम्र 15 साल है निगरानी करते रहे । उसके बाद रकम का बंटवारा किया गया था ।

चोरों ने अपने अपने हिस्से में से एक ने 25000 रूपये का स्कूटी खरीद लिया , दूसरे ने 12000 रूपये का एम.आई कंपनी का फोन खरीद लिया । तीसरे ने 5000 रूपये के कपडे खरीदे और बाकी पैसों से मौज मस्ती करते रहे । दोषियों से नगदी 13800 रूपये की जप्ती भी की गई है । चोरों मे से शेख समीर आदतन बदमाश है जो बच्चों की मदद से मौका देखकर वारदात करता रहता है । सुपेला पुलिस द्धारा दोषियों को रिमांड पर भेजा जा रहा है ।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक सुरेश ध्रुव , सउनि आर के दीवान , प्रआर राजेश सिह -959 , आर- रवि -287 , आर - विशाल -269 , आर- त्रिलोक भाटी -647 , आर विकास तिवारी -415 , आर - डिकेश बंछोर -130 का विशेष योगदान रहा ।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE