आउटर दिल्ली | कलीम खान | उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद में तैनात एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने, वहीं पर तैनात डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं | महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने नहाते समय उनका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए |
थाना शाहाबाद के सीएचसी में तैनात एएनएम महिला ने डॉक्टर नवल किशोर के खिलाफ दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है | जिसमें कहा गया है कि पूर्व में इसके घर के बाथरूम में पानी खत्म हो गया था | पानी खत्म हो जाने के बाद महिला के पति ने पड़ोस के नवल किशोर के यहां पर नहाने के लिए भेज दिया | आरोप है कि नहाते समय एक सुराख में से डॉक्टर ने नग्न अवस्था में अश्लील वीडियो बना ली | आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा |
निकाह के नाम पर शोषण
विवाहिता को वीडियो के माध्यम से डरा-धमका कर उसे बिलारी के पास गांव में ले जाकर निकाह कर लिया और अपना नाम बदल लिया | पीड़िता की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ धारा 376 (2) एवं 506 में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इसके बाद डॉक्टर ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए हिन्दू से मुस्लिम नाम रखकर महिला से निकाह कर लिया | महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने निकाह के नाम पर उसके साथ शोषण किया है | इसके बाद पीड़ित ने डॉक्टर पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया है |
पुलिस कर रही कार्रवाई की बात
अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने कहा कि सरकारी डॉक्टर द्वारा वादी से निकाह किया गया और शारीरिक संबंध बनाए गए | लेकिन वादी ने बताया कि डॉक्टर उसे पत्नी नहीं मानते | आरोप है कि महिला के वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाते हैं | इसमें कार्रवाई की जा रही है |