August 19, 2021

Join With Us


दुर्ग पुलिस द्वारा जुआड़ियों के खिलाफ कार्यवाही : जुआ खेलते 18 आरोपी गिरफ्तार




दुर्ग | सौरभ कुमार | पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी राजेश बागड़े द्वारा टीम गठित कर शहर में अवैध रूप से जुआ खेल रहे जुआड़ियो के खिलाफ अभियान कार्यवाही किया गया ।

अभियान कार्यवाही दौरान पंजाब बार के पीछे खण्डहर तकिया पारा दुर्ग में जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये जुआड़ियान 01. इमरान खान 02. राजवीर साहू 03 , ऋषि जैन 04. मदन लाल साहू 05 . दीपक कुमार देवांगन 06. अशोक बंजारे 07. साजिद खान 08. हाशिम खान 09. ईश्वर साहू 10. पीयुष सोनी 11. उज्जवल जैन 12. संजय कुमार 13. अमित कुमार 14. वकार खान 15. मनीष मिश्रा 16. दीपक कुमार 17. ओमकारेश्वर राव 18. चुनेश्वर प्रसाद के कब्जे से पांच जोड़ी 52 पत्ती तास के साथ नगदी रकम 1,17,000 /-रूपये जप्त किया गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश बागड़े , उप निरीक्षक मुकेश सोरी , प्र.आर. योगेश चन्द्राकर क्र . 334 , सिविल टीम आर , शौकत हयात खान क्र . 211 , आर . भीमसिंह यादव क्र . 482 , आर . मिथलेश साहू क्र . 262 पेट्रोलिंग स्टाफ प्र.आर. जनक दास क . 572 , आर . पोषण साहू क्र . 127 का योगदान सराहनीय रहा ।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE