August 18, 2021

Join With Us


शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर : फावड़े से किया जानलेवा हमला ,पुलिस ने किया गिरफ्तार




भिलाई | जगजीत सिंह | दिनांक 17.08.2021 को प्रार्थी विकम सोना पिता फकीरा सोना उम्र 25 वर्ष निवासी बापू नगर खुर्सीपार का रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी रिन्कु उर्फ राकेश प्रार्थी के पास आकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा जिसे प्रार्थी के द्वारा मना करने पर वही पर रखे फावडा से प्रार्थी को गाली गलौच करते हुए मारपीट भाग गये ।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कमांक 397/2021 धारा 327,294,506 , भादवि के तहत आरोपी की पता तलाश की जा रही थी ।

पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर शराबी / नशेडियो के विरूद्ध हो रही कडी कार्यवाही के तारत्म्य मे मुखबीर से सूचना मिली कि रिन्कु उर्फ राकेश बापू नगर शराब भट्ठी के पास घूम रहा है ।

सूचना पर तत्काल खुर्सीपार पेट्रोलिंग पार्टी के बापू नगर पहुचा जहाँ पर आरोपी खुर्सीपार पुलिस की गाडी को देखकर नाला कुद कर भागने लगा जिसे बड़ी मशक्कत से घेरा बंदी कर पकडा गया ।

उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी हमराह आरक्षक हेमंत साहू , आरक्षक अमन शर्मा , मुरली वर्मा की विशेष भूमिका रही |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE