August 09, 2021

Join With Us


चोरी करने गया चोर चिल्लाने लगा "बचाओ बचाओ " : पुलिस भी चोर को देख हंस पड़ी - आप भी देखें




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | एक एटीएम में चोरी करने गया एक चोर बुरी तरह फंस गया। खुद तो वह हवालात पहुंच गया है, लेकिन उसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। घटना तमिलनाडु के नामक्कल जिले में अनियापुरम की है। जो एक निजी बैंक के एटीएम के अंदर घुसा था।

बिहार का रहने वाला 28 साल का एम. उपेंद्र राय यहां एक पोल्ट्री कंपनी में काम करता था। शराब के नशे में उसने एटीएम में चोरी का प्रयास किया। वह एटीएम के पीछे प्लाईबोर्ड की दीवार को काटकर एटीएम के अंदर दाखिल हो रहा था, लेकिन आधा शरीर अंदर जाने के बाद वह फंस गया। ना तो वह बाहर निकल सकता था और ना ही अंदर जा सकता था।

आसपास के लोगों ने एटीएम के भीतर से आ रही आवाज को सुना तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो चोर एटीएम और दीवार के बीच फंसा हुआ नजर आया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और हिरासत में लिया गया। बताया गया है कि रॉय बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला है और यहां पोल्ट्री फीड बनाने वाली कंपनी में काम करता था। शराब के नशे में उसने लूट की योजना बनाई थी। उसे नामक्कल सब जेल में रखा गया है। गुरुवार शाम उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE