July 31, 2021

Join With Us


कोल्डड्रिंक में मिलाया नशा , युवती से किया गैंगरेप : महिला भाजपा नेत्री , बेटे और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज




आउटर दिल्ली | कलीम खान | उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं | एक ताजा घटना में, बरेली जिले की एक लड़की के साथ मेरठ जिले में एक महिला राजनेता के घर पर सामूहिक बलात्कार किया गया।

इस बीच मेरठ के पल्लवपुरम थाने में आरोपी महिला भाजपा नेता, उसके बेटे और बहनोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है |

यूपी के बरेली जिले की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती ने यहां दुल्हैड़ा निवासी एक महिला और दो युवकों पर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोप है कि युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसे बेसुध कर दिया तथा कथित रुप से सामूहिक दुष्कर्म किया। जनपद के पल्लवपुरम थाना प्रभारी देवेश शर्मा ने जिले के थाना कैंट निवासी 22 वर्षीय युवती द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि पीड़ित युवती 15 जुलाई को वह मेरठ आई थी।

आरोप है कि यहां महिला मित्र के बेटे ने एक युवक के साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ दिया और रात में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा इसकी वीडियो बना ली। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवती ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पल्लवपुरम पुलिस ने आरोपियों महिला मीनाक्षी, अनिकेत, अजय चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया।

स्थानीय मीडिया ने पीड़ित युवती के हवाले से बताया है कि आरोपी महिला मीनाक्षी चौहान खुद को एक संगठन की महिला मोर्चा की संगठन मंत्री बताती थी और लोगों का काम कराने के नाम पर कथित रूप से उनसे पैसा ठगती थी।

थाना प्रभारी देवेश शर्मा के अनुसार पीड़ित महिला का मेडिकल करा दिया गया है तथा उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस बीच पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगता है और हर पहलू से जांच की जाएगी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE