केजन साहू | राजनांदगाव | डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पिनकापार निवासी टोमन कंवर पिता हेमू कंवर ने शराब के नशे की हालत में अपनी पत्नी धनेश्वरी कंवर के ऊपर मिट्टी तेल डालकर जला डाला जिससे पत्नी की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30 जून के रात्रि 10:00 बजे आरोपी टोमन कंवर के द्वारा मृतिका पत्नी धनेश्वरी कंवर के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगाने से मृतिका का शरीर 85 प्रतिशत जल गया था |
जिससे उचित इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया उपचार के दौरान 5 जुलाई को मृतिका धनेश्वरी कंवर की मृत्यु हो गई मृतिका द्वारा दिए गए मरणासन्न कथन एवं प्राप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 302 भादवि का अपराध घटित कर पाए जाने से अपराध धारा 302 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जिसके बाद आरोपी टोमन कंवर पिता हेमू कंवर उम्र 32 साल निवासी पिनकापार का शराब पीने का आदी था आए दिन शराब पीकर घर आकर हमेशा वाद-विवाद करते रहता था, घटना दिनांक को शराब के नशे में मृतिका धनेश्वरी कंवर के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर मृतका के शरीर में पानी डालकर घर से भाग गया था आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाए जाने से दिनांक 30 जुलाई को 12:30 गिरफ्तार कर न्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।