July 31, 2021

Join With Us


हाई प्रोफाइल रेप : युवती को ब्लैकमेल कर लिया 3.5 किलो सोना ,15 किलो चांदी और 1.35 करोड़ नगद




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी की बेटी इंदौर के रेडिसन और JW मैरियट होटल में रेप का शिकार हुई थी। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी का नाम निशित बाफना उम्र 30 वर्ष दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से बचाने के लिए व्यापारी की बेटी ब्लैकमेलिंग का शिकार होती रही। अब तक वह आरोपी को 1.35 करोड़ कैश, 3.5 किलोग्राम सोने और 15 किलो चांदी के आभूषण दे चुकी है।

जावरा जिला रतलाम के पास के ही बड़ावदा निवासी निशित बाफना की 2019 में युवती से इंदौर में मुलाकात हुई थी। युवती उस समय हॉस्टल में रहकर MBA कर रही थी। निशित ने खुद को इंजीनियरिंग स्टूडेंट बताया था। आसपास घर के होने की वजह से दोनों में दोस्ती हो गई थी। बाद में दोस्ती अफेयर में बदल गई। MBA कंपलीट होने के बाद युवती अपने घर जावरा आ गई।

सबसे पहले घर आकर रेप किया और फोटो खींचे, फिर ब्लैकमेल की शुरू हो गई
इसके बाद एक दिन अचानक निशित उसके घर आया और अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली। बाद में तस्वीरों के जरिए युवती को ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी नहीं युवती को बताया था कि वह अपने परिवार के लोगों को तंत्र मंत्र के भ्रम जाल में फंसाकर नकदी और सोना-चांदी हासिल करे।

परिवार के लोग भी युवती की बातों में आकर तिजोरी भरते चले गए। इधर, युवती रुपए और गहने निकाल कर ब्लैकमेलर निशित को देती रही। जब युवती के भाई ने बिजनेस के सिलसिले में 50 लाख रुपए किसी को देने के लिए तिजोरी खोली तो रुपए गायब मिले। जब परिजनों ने युवती से पूछा तो उसने कहा कि वहीं रखे हैं।

इसके बाद युवती के भाई ने चोरी की FIR दर्ज कराने की बात कही। फिर कड़ाई से पूछताछ के बाद युवती ने ब्लैकमेलिंग का राज खोला। इसके बाद युवती की शिकायत पर जावरा सिटी पुलिस ने आरोपी निशित बाफना के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

खबर है कि आरोपी के कई दोस्त भी ब्लैकमेलिंग के इस खेल में शामिल थे। युवती ने बाकायदा लाखों रुपए जिन बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं, उसकी डिटेल पुलिस को दी गई है।

रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि दोनों में अफेयर था। युवती ने हिप्नोटाइज करने की बात भी कही है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही आरोपी की तलाश भी की जा रही है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE