July 27, 2021

Join With Us


पुजारी ने मंदिर से चुराए 50 रूपए : ट्रस्ट ने पुजारी के खिलाफ दर्ज करवाई FIR - पुजारी फरार




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | मध्यप्रदेश के इंदौर में गोंदवलेकर महाराज श्री चैतन्य ट्रस्ट ने शनी गली श्री राम मंदिर के पुजारी के खिलाफ ₹50 की चोरी का आरोप लगाते हुए रावजी बाजार पुलिस थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज करवा दिया है। किसी भक्त ने भगवान श्री राम के चरणों में ₹50 अर्पित किए थे। CCTV रिकॉर्ड में दिखाई दिया कि पुजारी वह ₹50 उठाकर अपनी जेब में रख रहे हैं।

आरोपी पुजारी मंदिर परिसर में रहकर भगवान की सेवा करते हैं
रावजी बाजार थाने में अविनाश पुत्र एकनाथ सरवटे निवासी अन्नपूर्णा अपार्टमेंट धनवंतरी नगर ने FIR दर्ज कराई है। यह ट्रस्ट के सदस्य हैं। पुलिस ने पुजारी राजाराम उर्फ बालू निवासी शनि गली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। अविनाश ने बताया कि राजाराम, शनी गली स्थित गोंदवलेकर महाराज श्री चैतन्य ट्रस्ट के राम मंदिर में पुजारी का काम करते हैं। मंदिर परिसर में ही रहते हैं।

ट्रस्ट और पुजारी के बीच 2016 से विवाद चल रहा है
दरअसल मंदिर के ट्रस्ट गठन के बाद से ही पदाधिकारियों और मंदिर के पुजारी के बीच विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय पंजीयक लोक न्यास इंदौर 2016 में पहुंचा था। उस समय ट्रस्ट ने आरोप लगाए थे कि पुजारी काम में व्यवधान डाल रहे हैं। ट्रस्ट का कहना है कि वह पदाधिकारियों के सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाता है। मंदिर की पूरी देखरेख ट्रस्ट करता है। पुलिस ने ना तो उन्हें हाजिर होने के लिए नोटिस दिया और ना ही गिरफ्तारी का प्रयास किया परंतु आपराधिक प्रकरण दर्ज हो जाने के बाद पुजारी राजाराम मंदिर छोड़कर कहीं चले गए।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE