November 10, 2020

Join With Us


पालीटेक्निक कालेज में प्रवेश : 10 नवंबर से प्रारंभ होगी संस्था स्तर पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | म.प्र. शासन के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत ,शासकीय पॉलीटेकनिक महाविद्यालय बालाघाट (म.प्र.)में संचालित तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम चरण की कॉउंसलिंग 09 नवंबर 2020 को पूर्ण होने के उपरांत शेष रिक्त बची सीटो में प्रवेश हेतु संस्था स्तर की प्रथम कॉउंसलिंग (सी एल सी) आयोजित की जावेगी। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी को किसी भी इंटरनेट कैफे में जाकर या www.dte.mponline.gov.in की वेबसाइट मे 10 से 16 नवंबर 2020 को दोपहर 3.00 बजे तक रजिस्ट्रेशन/पंजीयन करवाना होगा। प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 19 नवंबर 2020 को आयोजित होगी । इस हेतु अभ्यर्थी को पालक/अभिभावक, समस्त मूल दस्तावेजो एवं प्रवेश शुल्क के साथ संस्था मे उपस्थित होना होगा । रजिस्ट्रेशन में किसी भी प्रकार की कठिनाई या अन्य जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में 07632-242443 पर या महाविद्यालय में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ब्रांचवार रिक्त सीटो का विवरण इस प्रकार है-सिविल इंजीनियरिंग-15 सीट, मेकेनिकल इंजीनियरिंग-17 सीट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-12 सीट एवं कम्प्यूटर साइंस-27 सीट, कुल सीट 71 । आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (EWS Category) के अभ्यर्थियो हेतु सिविल इंजीनियरिंग में-05 सीट, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में -05 सीट,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में-05 सीट एवं कम्प्यूटर साइंस में 06 सीट कुल 21 सीट। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी को सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा ।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE