July 26, 2021

Join With Us


पिता और पिता के बड़े भाई ने किया नाबालिक लड़की का रेप : माँ ने मायके वालों की मदद से लिखवाई एफआईआर




रायपुर | विक्की चौहान | छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां 12 साल की नाबालिग लड़की से उसके बड़े पिता यानी कि ताऊ और अपने पिता ने भी रेप किया। हालांकि पहली बार रेप की घटना के बाद बच्ची की मां लोक-लाज के भय से चुप रही। लेकिन जब पिता ने उसके साथ रेप किया तो उसकी मां ने अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में लिखित शिकायत दी गई और पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

बीते रविवार को आरोपित पिता ने अपनी 12 साल की बेटी को पंप हाउस जाने के लिए कहा और इसके बाद खुद भी पीछे-पीछे चला गया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर मां ने पूछा फिर बच्ची ने मां को पिता की हैवानियत के बारे में बताया। पीड़िता की मां हिम्मत जुटाकर मायके गई और पूरी जानकारी दी।

इसके बाद परिजन अगले दिन थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। बच्ची ने जब पिता की करतूत के बारे में बताया तो मां ने अपने जेठ यानी की बच्ची के बड़े पिता की हैवानियत के बारे में भी बताया।

करीब 8 माह पूर्व नवंबर 2020 में बच्ची घर में थी। उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान ताऊ घर पर पहुंचा और बच्ची के साथ रेप किया। शाम के वक्त जब माता-पिता लौटे तो बच्ची ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपित को थप्पड़ भी मारा लेकिन लोक-लाज के डर से घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।

पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि आरोपित पिता ने दो शादी की है। पीड़िता उसकी दूसरी पत्नी से बेटी है। जब नवंबर में बड़े भाई ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था, तब आरोपी पिता ने ही रिपोर्ट लिखवाने से मना कर दिया था। इसके बाद से उसकी नीयत भी अपनी बेटी को लेकर खराब रहनी लगी थी। रविवार शाम को उसने बेटी को पंप बंद करने के लिए कमरे में भेजा। पंप वाला कमरा घर से अलग है। फिर पीछे से वह खुद आ गया। यहां उसने बेटी से दुष्कर्म किया।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE