राजनांदगाव | केजन साहू | बीते दिनों एक पीड़िता ने लिखित आवेदन थाना औंधी में पेश किया जिसमें आरोपी बलराम नरोटे पिता कलीराम नरोटे, उम्र 22 साल, निवार्सी वड़गांव, के साथ खाने कमाने के लिए तमिलनाडु के आतुर शहर में गया हुआ था। जिसे आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने प्रलोभन दे लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा जिससे पीड़िता गर्भवर्ती हो गई।
पीड़िता गर्भवती होने से बड़गांव में बैठक कर समाजिक स्तर पर आरोपी से पीड़िता को पत्नि बनाकर रखने का आश्वास दिया गया था किन्तु आरोपी द्वारा लगातार पीड़िता से शारीरिक सबंध वनाकर शोषण करता था एवं अपने पत्नि मानने व शादी करने से इंकार करता रह्म जिससे तंग आकर पीड़िता ने थाना में 23,7,2021 को शिकायत आवेदन किया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध तत्कालिक कार्यवाही कर धारा 376, 376(2)(ढ) भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया ।
पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण एवं प्रज्ञा मेश्राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरीश पाटिल के निर्देशन में विवेचना में आरोपी की पता तलाश करते हुए थाना प्रभारी औँधी एवं स्टाफ के द्वारा तत्काल रवाना होकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया हैं। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना औंधी थाना प्रभारी डहरिया, उपनिरीक्षक मकरध्वज प्रधान, प्र.आर. तेजकुमार किस्पोट्टा, शंकर कारूनिक आरक्षक कमलेश कौशल, तिजउ कौशल, रमेश ठाकुर, रमेश कतलाम, एन्नू खुटे, देवलाल ध्रुव, वेदराम राज का विशेष योगदान रहा।