July 18, 2021

Join With Us


गांजा तस्करी करते महिला पुरूष गिरफ्तार : 4 किलो 118 ग्राम गांजा बरामद




राजनांदगाव | केजन साहू | पुलिस अधिक्षक डी श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक प्रज्ञा मेश्राम, एसडीओपी जीसी पति, थाना प्रभारी मो. नासिर बाठी के मार्गदर्शन मे पुलिस चौकी जालबांधा प्रभारी उप निरीक्षक हेमवंत चंद्राकर के नेतृत्व मे 16 जुलाई को स्कुटी CG-07 BX 4750 मे अवैश रूप से गांजा तस्करी की सुचना पेटी चौक पवनतरा मे नाकाबंदी कर रोककर चेक किया गया तो बैग के अंदर दो नग पैकेट मे अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर NDPS ACT के तहत कार्यवाही की गयी |

आरोपी जाहिर खांन पिता जुम्मन खान उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं 41 केलाबाड़ी दुर्ग, रेशमा खान पति अनवर खान उम्र 35 साल निवासी बम्लेश्वरी कालोनी बोरसी दुर्ग को कब्जे से 4 किलो 118 ग्राम गांजा कीमत 40 हजार सहित स्कूटी व नगद बरामद किया है. आरोपियों को पुलिस चौकी जालबांधा के अपराध क्रमांक 222/21 धारा 379 भादवि मे 27/06/21 को चोरी किए गए टाटा इंडिका CG-11E0331 को गांजा तस्करी करने ग्राम रंगकठेरा नाला के पास से चोरी करना स्वीकार किया गया तथा गाड़ी नंबर प्लेट CG-07 AQ 1448 को बदल दिया गया |

उक्त इंडिका कार को टीम भेजकर कोंडागांव से बरामद किया गया.आरोपियों को माननीय न्ययालय मे पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया. उक्त कार्यवाही मे सायबर सेल टीम उप निरीक्षक प्रियंका पैकरा, सऊनि एमएल भांडेकर, गणेश राम निर्मल, बलराम सिंह, लोकेश ठाकुर, नरेश साहू, महिला आरक्षक लक्ष्मी सिंह का विशेष योगदान रहा।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE