चमत्कारी रूप से अमीर बनाने के दिखाते थे सपने
प्रलोभन देकर , सपने दिखाकर लालच दे कर करते थे ठगी
तिल्दा | बलबीर सिंह फुल | महासमुंद-हनुमान छाप सिक्के से चमत्कारी रूप से अमीर बनने व रूपयें झरन कराने का प्रलोभन देकर करते थे ठगी। आरोपियों से 02 नग हनुमान छाप सिक्का, एक वैगेनार कार, दो मोटर सायकल जप्त।
जिला महासमुंद के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा कार्यभार सम्भालते ही समस्त थाना/चौकी प्रभारियों का मीटिंग लेकर जिलें के समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों, अवैध गतिविधियों, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं समस्त प्रकार की तस्करी की रोकथाम कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना/चैकी प्रभारी व सायबर सेल को आम नागरिको को किसी भी प्रकार से ठगी होने पर तत्काल सूचना देने व उक्त झांसे में न आने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के लिए सभी को निर्देश दिये गया। इसी प्रकार स्थानीय स्तर पर रूपये दोगुना करने, पुराने सिक्के से झरन करने आदि के नाम पर लालच देकर ठगी करने वालो पर भी नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलें के सभी थाना/चौकी प्रभारी को भी आनलाइन से ठगी एवं रूपयें दुगने करने एवं पैस झरन करने जैसे की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्दंेशित किया गया है |
आज दिनांक 06.07.2021 को प्रार्थी ईमलीभाठा निवासी महासमुंद से शिकायत प्राप्त हुआ कि उड़ीसा के रहने वाले सुरेशन दुरिया, विष्णु चंद्राकर, टीकम सिंह ठाकुर व अन्य 02 दो-तीन बार संपर्क कर प्रार्थी के पास महासमुंद आये और पुराना हनुमान छाप सिक्का है | इस सिक्के से सुई एंव ब्लेड व चांवल को टच करने से अपने तरफ खीचता है। जिसमें चमत्कारी शक्ति है। जिससे रातो रात अमीर बना जा सकता है |
उस सिक्के को बेचने से अच्छा पैसा मिलता है कहकर पांचो व्यक्ति प्रार्थी से संपर्क किया और सिक्का बिक्री करने के बुलाया | जिसपर पुलिस ने दबिश दे कर सभी को गिरफ्तार किया है |