June 30, 2021

Join With Us


दो नबालिग बहनों ने कर दी पिता की टंगिया से हत्या : थाना क्षेत्र ग्राम बेलरगोंदी (भगवान टोला) का मामला




राजनांदगांव | केजन साहू | अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भगवान टोला में दो नाबालिग बहनों ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया, अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा मामले की जांच चल रही है।


अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर से मिली जानकारी के अनुसार बेलरगोंदी में एक अधेड़ की दो बहनों ने मिलकर हत्या कर दी, जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मृतक सहदेव पिता रायसिंह नेताम उम्र 45 वर्ष निवासी भगवान टोला की दो बेटियों ने मिलकर सहदेव नेताम की हत्या कर दी। पंचनामा पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


शराब का आदी था मृतक
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सहदेव नेताम शराब का आदी था, जो शराब सेवन करने के बाद आए दिन अपनी पत्नी व अपने बच्चों को मारता पीटता था, कल मंगलवार शाम लगभग 7:00 बजे के आसपास सहदेव नेताम अपनी पत्नी को मारने के लिए टंगिया उठाया था, जिसमें उसकी दोनो बेटियों ने बीच-बचाव कर अपनी मां को बचाया। उसके बाद दो नाबालिग बेटियों ने पिता से तंग आकर टंगिया से गोद-गोद कर हत्या कर दी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE