June 27, 2021

Join With Us


88 लाख का गांजा बरामद : लावारिश ट्रक की जांच में हुआ खुलासा - आरोपी चालक फरार




1760 किलोग्राम गांजा सहित आयसर वाहन कुल जुमला कीमती 1,08,00000 (एक करोड़ आठ लाख रूपये) जप्त

राजनांदगांव। केजन साहू | दिनांक 26 जून की सुबह लगभग 9/30 बजे सूचना मिली कि ग्राम घुपसाल के पास एक वाहन आयसर सडक किनारे कीचड़ में फंसी हुई है जिसकी दुर्घटना होने की संभावना पर सूचना तस्दीक हेतु थाना गैंदाटोला से टीम रवाना हुई। घटना स्थल जाकर वाहन का निरीक्षण किया,जो राजनांदगांव की ओर जा रहा था।

वाहन क्रमांक एच0आर0 55 ए0ए0 3680 आयसर का निरीक्षण किया जिसमें नमक की बोरिया भरी हुई थी बोरियों का हटाकर बारिकी से देखने पर अन्दर अवैध मादक पदार्थ गांजा पैकेटनुमा बोरिया भरी हुई थी जिसे निकालकर देखे उसके अंदर गांजा भरा हुआ था। सभी पैकेट नुमा बोरियों को बाहर निकालकर चेक किया जिमसे 44 बोरियों में प्रत्येक बोरियों में 10-10 किलो का 04 पैकेट भरा हुआ जुमला गांजा 1780 किलो ग्राम किमती 88 लाख का होना पाया गया ।

तथा घटना मे उपयोग किये वाहन क्रमांक एच0 आर0 55 ए.ए 3680 को जप्त कर फरार वाहन चालक व वाहन मालिक के विरूद्ध अपराध कमांक 54/21 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का कायम कर पता तलाश विवेचना में लिया गया । फरार चालक व वाहन मालिक सतपाल पिता चमनलाल पता मकशुदाबाद नजफगढ़ दिल्ली की गिरफ्तारी हेतु वाहन से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर टीम रवाना किया गया।

जिले में इतने व्यापक स्तर पर अवैध मादक पदार्थ गांजा पर राजनांदगांव की कार्यवाही से तस्करो के हौसले पस्त है, जिले में आगे भी अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE