June 18, 2021

Join With Us


चोरी का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे , वाहन सहित अन्य सामान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार : अम्बागढ़ चौकी पुलिस इन एक्शन




अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र तथा दीगर थाना क्षेत्रों में घूम घूम कर करते थे चोरी

टीवी, कम्प्यूटर, डीजल पम्प तथा चार पहिया वाहन के बैटरी एवं डिस्क सहित टायर सामान जप्त

राजनांदगांव | केजन साहू | जिले के अंबागढ़ चौकी-: लॉकडाउन लगते ही चोर गिरोह सतर्क होने के साथ-साथ अम्बागढ़ चौकी पुलिस ने चोरों का पर्दाफाश किया, जिस पर अंबागढ़ चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा।

अम्बागढ़ चौकी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन का फायदा उठाकर चोर गिरोह घर के सामने रखें वाहनों की चोरी व वाहनों के वाहनों के पार्ट्स को चोरी किया करते थे, जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना क्षेत्र में चलाये जा रहे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा धरपकड़ कार्यवाही में थाना अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र में विशेष मुहिम छेड़ कर थाना प्रभारी अं. चौकी निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर के मार्गदर्शन तथा उप. निरीक्षक अजयकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

मुखबिर की सूचना पर आरोपियों तक पहुचकर आरोपियों से पूछताछ करने पर थाना अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र तथा दिगर थाना क्षेत्रों के सूने मकान तथा घर के बाहर खड़ी वाहनों के किमती पार्टस बैटरी एवं चक्कों को तथा मकानों से कम्प्यूटर एवं टीवी अन्य सामग्रियों की चोरी की घटना को अंजाम देना क़ुबूल किया।

आरोपियो के नाम पतराखन पिता कुवर सिंह नादरे तथा रंजीत पिता प्यारेलाल कोरेटी, गोपाल पिता स्व. द्वारका प्रसाद गेडाम सभी निवासी ग्राम पदगोंदी बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से चोरी की गई समान की कीमत लगभग 1,17,000 रूपये बतायी जा रही, धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है, प्रकरण में अंबागढ़ चौकी के सउनि श्याम ठावरे, आरक्षक सुशील राउत, टीकाराम पटेल, महिला आरक्षक रजवन्तीन भुआर्य का सराहनीय योगदान रहा।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE