November 21, 2026

Join With Us


संतुलित आहार, हमर अधिकार’ अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की निरंतर कार्रवाई

दूषित खाद्य पदार्थ मौके पर कराए गए नष्ट, नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबित




दुर्ग | सोनम कौर | आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 16 से 30 नवंबर तक विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान ’संतुलित आहार, हमर अधिकार’ संचालित किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त  दीपक अग्रवाल के निर्देशन तथा अभिहित अधिकारी जितेंद्र नेले के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रिचा शर्मा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारदराम कोमरे की टीम द्वारा जिले के विभिन्न भोजनालयों, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैंटीन आदि की सघन जांच की जा रही है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले भर में निरंतर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान जिन संस्थानों में कृत्रिम रंग मिले हुए खाद्य पदार्थ, कीड़े लगे या बासी भोज्य पदार्थ पाए जा रहे हैं, उनका मौके पर ही नष्टीकरण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जिन खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का अभाव पाया जा रहा है अथवा जिनके खाद्य लाइसेंस या पंजीयन दस्तावेजों में त्रुटियां पाई जा रही हैं, उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए लाइसेंस एवं पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य के हित में यह जांच अभियान और कार्रवाई 30 नवंबर तक लगातार जारी रहेगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के सभी खाद्य व्यवसायियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्रतिष्ठानों में उच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखें, ताजा व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का ही उपयोग करें तथा अपने वैध लाइसेंस व पंजीयन दस्तावेज अद्यतन रखें। नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE