November 20, 2026

Join With Us


विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर 19 से 27 नवम्बर 2026 तक विशेष अभियान हेतु दिये दिशा निर्देश : आयुक्त ने ली एस.एल.आर.एम.




राजनांदगांव | संजय कश्यप | स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने एवं कचरा पृथककरण के लिये जन जागरूकता लाने आयुक्त जी.आर. मरकाम ने एसएलआरएम सेन्टर प्रभारियों की गत दिवस बैठक ली। बैठक में उन्होंने दिनांक 19 नवम्बर से 27 नवम्बर 2026 तक आयोजित विशेष अभियान के लिए दिशा निर्देश देते हुए सत प्रतिशत डोर टू डोर कचरा संग्रहण और सोर्स सेग्रीकेशन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

निगम आयुक्त मरकाम ने एसएलआरएम सेन्टर प्रभारियो से कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष शौचालयो की स्वच्छता, पर्यावरण अनुकुलता एवं सुरक्षिा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 19 नवम्बर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर 19 नवम्बर से 27 नवम्बर 2026 तक विशेष अभियान आयोजन हेतु निर्देश प्रदान किए है। निर्देश के अनुक्रम में महापौर महोदय के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा भी विशेष अभियान चलाया जाना है।

आयुक्त ने एसएलआरएम सेन्टर प्रभारियो व महिला समूह सदस्यो से कहा कि में कहा कि निकाय अंतर्गत संचालित समस्त सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयो का अभियान के दौरान विश्लेषण करना है। शौचालयो में साफ सफाई के अलावा, पानी, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, हाथ धोने की सुविधा, डस्टबिन, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के अलावा महिलओ, बच्चो, दिव्यांगजनों के लिए की गयी व्यवस्था का शासन मापदण्ड के अनुरूप विश्लेषण करना है। साथ ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में विशेष अभियान चलाना है और अभियान से नागरिको को जोडना है तथा नागरिको को स्वच्छता अपनाने, शौचालय का उपयोग करने, गंदगी नही फैलाने, कचरा डस्टबिन में डालने समझाईस देना है।

आयुक्त मरकाम ने सेन्टर प्रभारियो से कहा कि सत प्रतिशत घरो से डोर टू डोर कचरा संग्रहण कर यूजर चार्ज की वसूली करनी है और स्त्रोत पर ही कचरा पृथककरण कर देने नागरिको को जागरूक करना है।  साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के बारे में जानकारी देते हुए गिला, सुखा, सेनेटरी वेस्ट और घरेलू हानीकारक कचरे को घर से ही अलग अलग कर देने आम नागरिको को समझाईस देवे। उन्होंने कहा कि सेन्टर में भी गिला सुखा कचरे का समुचित निपटान किया जाए तथा सेन्टरो में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखकर स्वच्छ वातावरण निर्मित किया जाए। बैठक में प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र.स्वच्छता निरीक्षक पवन कुर्रे, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक देवेश साहू व कीर्तन साहू सहित एस.एल.आर.एम. सेन्टर प्रभारी उपस्थित थे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE