November 16, 2026

Join With Us


हिंदी मोर भवन में गूँजी शेर-ओ-सुख़न की महफ़िल : ‘एक शाम ग़ज़ल के नाम’ कार्यक्रम बना यादगार




नागपुर। एड अब्दुल अमानी कुरैशी | साहित्य, कविता और ग़ज़ल की खूबसूरत परंपरा को समर्पित युगधारा फाउंडेशन, लखनऊ की महाराष्ट्र इकाई द्वारा रविवार, 15 नवंबर 2026 को साकेत सभागृह, मोर भवन, नागपुर में ‘एक शाम ग़ज़ल के नाम’ शीर्षक से भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। ग़ज़ल की नज़ाकत, गीतों की मधुरता और कविताओं की भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने इस साहित्यिक संध्या को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने की तथा डॉ. तेजिंदर सिंह रावल ,डॉ. शांतिलाल कोचर गोल्डी, राजेश पारख, केदार अभ्यंकर एवं अविनाश बागड़े  मंच पर   उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में सुप्रसिद्ध  गायक व संगीतकार  केदार अभ्यंकर ने मधुर गीत की प्रस्तुति देकर वातावरण को संगीतमय बना दिया।

इसके बाद काव्य और ग़ज़ल की महफ़िल सजी, जिसमें   कंचन प्रजापति, एडवोकेट इब्राहिम बख्श आज़ाद, प्रो. मजीद बेग, मुगल शहज़ाद, माधव बोबड़े,    एडवोकेट अब्दुल अमानी कुरैशी, लालजी आलम हथियावी, संतोष बादल, डॉ. शांतिलाल कोचर गोल्डी, शमशाद शाद एवं रमा वर्मा , डॉ रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे, राजेश पारेख,सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर किया। किसी की ग़ज़ल में मोहब्बत के एहसास झलके तो किसी की कविता में जीवन के अनुभव और सामाजिक सरोकार मुखर हुए। श्रोताओं ने तालियों के साथ रचनाकारों का उत्साहवर्धन किया।

प्रमुख अतिथि डॉ. तेजिंदर सिंह रावल ने अपने उद्बोधन में ग़ज़ल के इतिहास, उसकी उत्पत्ति, विकास और साहित्यिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग़ज़ल की परंपरा, उसकी अभिव्यक्ति की विशिष्टता और साहित्य में उसके महत्वपूर्ण स्थान को रेखांकित किया। अध्यक्षीय वक्तव्य व रचना   डाॅ. रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे कार्यक्रम का प्रभावशाली  मंच संचालन अविनाश बागड़े ने किया। अंत में एडवोकेट अब्दुल अमानी कुरैशी ने सभी अतिथियों, रचनाकारों एवं उपस्थित साहित्यप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विशेष रूप से हिगनघाट से पधारे  प्रसिद्ध विररस कवि डॉ. शांतिलाल कोचर गोल्डी  को  डाक्टरेट पदवी मिलने पर उन्हें काव्यात्मक सम्मान पत्र  इस प्रोग्राम में  प्रदान किया। यह आयोजन केवल कवि सम्मेलन और मुशायरे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने साहित्यिक संवेदना, आपसी सौहार्द और रचनात्मक संवाद का सुंदर वातावरण निर्मित किया। युगधारा फाउंडेशन की महाराष्ट्र इकाई की यह पहल नागपुर एवं विदर्भ के साहित्यकारों को मंच प्रदान करने तथा हिंदी साहित्य और ग़ज़ल की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में सराहनीय प्रयास  माना गया।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE