दुर्ग | सोनम कौर | थाना धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घोटा पेट्रोल पम्प के पास धमधा देवकर रोड धमधा दुर्ग के पास दो व्यक्ति एक्टिवा क्रमांक CG 07 DD 0132 अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहकों की तलाश कर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेही को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मनीराम ठाकुर और ढाल सिंह यादव बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया।
पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के दौरान आरोपीगण साथ मिलकर गांजा मंगाकर उसकी अवैध बिक्री करना स्वीकार किया तथा बताया कि दोनों गांजा की पुड़िया तैयार कर बिक्री करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपी मनीराम ठाकुर और ढाल सिंह यादव को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से भी अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना धमधा में अपराध क्रमांक 162/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आरोपी का नाम :
- मनीराम ठाकुर पिता रिखी राम ठाकुर उम्र 55 वर्ष साकिन ग्राम शिवकोकड़ी चौकी लिटिया थाना बोरी दुर्ग
- ढाल सिंह यादव पिता भुवन सिंह यादव उम्र 23 वर्ष साकिन भाठा कोकड़ी थाना धमधा जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
- कुल 3.100किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ।
- एक्टिवा क्रमांक CG 07 DD 0132।
- कुल जप्ती मूल्य 2.40.000 रुपये।