June 24, 2026

Join With Us


अवैध गांजा कारोबार के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 4 किलो 664 ग्राम गांजा जप्त

आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की कर व् रहा था तलाश




दुर्ग | मनविंदर सिंह भाटिया | मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर कुछ व्यक्ति एवं एक महिला अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसीयू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवनाथ नदी रोड मुक्तिधाम के पास, टप्पा तालाब के बाजू सुलभ शौचालय के पास सारथी पारा तथा टप्पा तालाब के बाजू दाई दीदी भवन सारथी पारा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चन्दू देवांगन, महेश सारथी एवं मनीषा सारथी उर्फ बिन्नी बताया। आरोपियों के कब्जे से कुल 04 किलो 664 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गांजा का अवैध भंडारण एवं बिक्री।

घटनास्थल 

शिवनाथ नदी रोड मुक्तिधाम के पास, दुर्ग।टप्पा तालाब के बाजू सुलभ शौचालय के पास, सारथी पारा, दुर्ग। टप्पा तालाब के बाजू दाई दीदी भवन के पास, सारथी पारा, दुर्ग।

आरोपी का नाम 

  • चन्दू देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड क्रमांक 02, दुर्ग।
  • महेश सारथी, उम्र 56 वर्ष, निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला, दुर्ग।
  • मनीषा सारथी उर्फ बिन्नी, उम्र 26 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला, दुर्ग।

जप्त सामग्री 

  • मनीषा सारथी उर्फ बिन्नी से 02 किलो 050 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा।
  • चन्दू देवांगन से 01 किलो 056 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा।
  • महेश सारथी से 01 किलो 558 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा।
  • कुल जप्त गांजा – 04 किलो 664 ग्राम।

सराहनीय भूमिका 

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली पुलिस एवं एसीसीयू टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। टीम द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, परिवहन अथवा भंडारण संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE