May 23, 2026

Join With Us


यातायात पुलिस दुर्ग की सतर्कता से लूट की घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

घटना में शामिल दूसरा युवक मौके का फायदा उठाकर हुआ फरार




भिलाई । नईमुद्दीन खान। रात्रि यातायात पुलिस दुर्ग की हाईवे पेट्रोलिंग-02 टीम द्वारा पावर हाउस से सुपेला मार्ग पर नियमित पेट्रोलिंग ड्यूटी की जा रही थी। इसी दौरान ऑन होंडा शोरूम सुपेला के पास दो बाइक सवार युवकों द्वारा एक व्यक्ति से लूट कर तेज गति से भागने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्त होते ही यातायात शाखा में पदस्थ आरक्षक कुलेश्वर साहू एवं सैनिक राकेश कुमार द्वारा तत्काल सतर्कता दिखाते हुए संदिग्ध युवकों का पीछा किया गया। लगातार पीछा करते हुए सेक्टर-02 अय्यप्पा मंदिर के पास घेराबंदी कर एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया, जबकि दूसरा युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पकड़े गए विधि से संघर्षरत बालक को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना सुपेला के सुपुर्द किया गया है। फरार युवक की तलाश की जा रही है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार हाईवे एवं प्रमुख मार्गों पर पेट्रोलिंग कर अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्यवाही में यातायात शाखा दुर्ग में पदस्थ आरक्षक कुलेश्वर साहू एवं सैनिक राकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। हाईवे एवं सार्वजनिक मार्गों पर सतर्कता एवं पुलिस सहयोग से अपराधों की रोकथाम में सहायता मिलती है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE