April 12, 2026

Join With Us


भाजपा बताये महादेव सट्टा एप का कमीशन जा रहा किसके पास : सुशील आनंद शुक्ला

आज भी फेसबुक, इंस्ट्रग्राम में महादेव सट्टा एप का चल रहा विज्ञापन




रायपुर | मिनल केडेकर | डबल इंजन की सरकार में महादेव सट्टा एप खुले आम देशभर में चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा बताये महादेव सट्टा एप का कमीशन किस भाजपाई सत्ताधीश के पास आ रहा है। खुले आम सोशल मीडिया प्लेट फार्म, फेसबुक और इंस्ट्राग्राम में खुले आम विज्ञापन चल रहा है क्या इसकी जानकारी सरकार के पास नही है। जो सरकार अपने खिलाफ एक पोस्ट करने पर आम आदमी के एकाउंट पर प्रतिबंध लगवा देती है क्या उस सरकार को महादेव सट्टा एप के विज्ञापन की जानकारी नही है। यह विज्ञापन बताता है कि महादेव सट्टा एप पर भाजपा की राज्य और केन्द्र सरकार दोनों के संरक्षण में चल रहा है।

 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस महादेव बैटिंग एप को लेकर कांग्रेस पर झूठा आरोप लगा रही थी भाजपा विधानसभा चुनाव के दौरान ओछी राजनीति कर रही थी, और उक्त एप को आर्थिक बर्बादी का कारण बता रहे थे। चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के कई बड़े नेताओं ने चुनावी मंच से तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर मनगढंत झूठे आरोप लगाकर छवि धूमिल कर रहे थे उसी ऑनलाईन बैटिंग ऐप का खुलेआम विज्ञापन चल रहा तथा महादेव सट्टा एप का कारोबार खुले आम चल रहा है।

 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केन्द्र के संरक्षण से महादेव सट्टा एप चल रहा है। प्रदेश में और केन्द्र में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार को ढाई साल हो गये क्यो बंद नही किया जा रहा है। क्यो रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी को गिरफ्तार करके हिन्दुस्तान नही लाया जा रहा है। शुभम सोनी का वीडियों भाजपा ने अपने आफिशयल हैंडल से अपने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करके जारी किया था। भाजपा बताये कि उसके पास यह वीडियों कहां से आया था। ईडी और महादेव सट्टा एप के कर्ताधर्ता ईओडब्लू भाजपा के नेताओं ने मिलकर पूरा षडयंत्र रचा था।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE