April 25, 2026

Join With Us


राजनितिक गलियारों मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान,विपक्ष पर आरोप : महिला सशक्तिकरण को लगा झटका




मोहला मानपुर । केजन साहू। अंबागढ़ चौकी स्थित विश्राम गृह में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें भाजपा नेताओं ने अपनी बात विस्तार से रखी। इस दौरान सियासी माहौल एक बार फिर गर्माता नजर आया।

भाजपा नेताओं ने इस अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताते हुए विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि विपक्षी दलों के राजनीतिक स्वार्थ के कारण यह महत्वपूर्ण सुधार अपेक्षित रूप से आगे नहीं बढ़ सका, जिससे देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं को ठेस पहुंची है।

पदाधिकारियों के अनुसार, भारत की लोकतांत्रिक परंपरा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह अधिनियम लाया गया था, ताकि नीति-निर्धारण की प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित हो सके। उन्होंने इसे “नारी शक्ति के सम्मान का महायज्ञ” बताते हुए कहा कि इससे देश की राजनीति की दिशा और दशा दोनों बदल सकती थीं।

नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने पिछले तीन दशकों में भी महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई और इस बार भी तकनीकी कारणों का हवाला देकर प्रक्रिया को बाधित किया। उनका कहना है कि पंचायत स्तर पर आरक्षण का समर्थन करने वाले दल संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को समान अवसर देने से पीछे हट गए।

भाजपा का यह भी दावा है कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान महिला सशक्तिकरण के कई मुद्दे लंबित रहे, जबकि हाल के वर्षों में केंद्र सरकार ने महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के लिए कई योजनाएं लागू कीं। ऐसे में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का यह प्रयास एक स्वाभाविक अगला कदम था।

उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहली बार 1996 में पेश हुआ था, लेकिन विभिन्न राजनीतिक कारणों से इसे बार-बार टाल दिया गया। 2010 में राज्यसभा से पारित होने के बावजूद यह लोकसभा में लंबित ही रह गया, जिसे लेकर कांग्रेस पर भी सवाल उठाए गए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह मुद्दा राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान अवसर का है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व जरूर मिलेगा और पार्टी इस दिशा में प्रयास जारी रखेगी।

इस अवसर पर दुर्ग महापौर अल्का बाघमारे, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुंजलता हरमुख, रंजीता पाटिला, सावित्री दमोह, कविता यादव, सुरेखा मंडावी, चेतना शर्मा, तीज़न मानिकपुरी, ईश्वरी धुर्वे, लक्ष्मी ढोक, प्रतिभा यादव, पायल निषाद, लीना रावटे और सारिका सोनटेके समेत अनेक महिलाएं शामिल हुईं।

भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, अवधेश त्रिपाठी, अम्बर जोशी, राजेश जैन गुजराती, किशोर अटभैया और शमीम तिगाला सहित अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE