April 27, 2026

Join With Us


निगम सीमाक्षेत्रांतर्गत नागरिको के शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदन लेने वार्डो में 28 से 30 अपै्रल तक शिविर आयोजित




राजनांदगांव | मनविंदर सिंह भाटिया | छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शासकीय कामगाज में पारदर्शिता तथा योजनाओ और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अनुक्रम में नगर निगम क्षेत्रांतर्गत आम नागरिको के शिकायत एवं मांग हेतु आवेदन प्राप्त करने नगर निगम द्वारा दिनांक 28 अपै्रल से 30 अपै्रल तक प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक वार्डो में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर के सफल संचालन के लिये निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने अधिकारियो व कर्मचारियो को दायित्व सौपा है। शिविर के वार्डवार नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे मो.नं. 79993 94145, कार्यपालन अभियंता (संविदा)यू.के.रामटेके मो.नं. 98271 18810 एवं प्र.कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम मो.नं. 83197 26288 को बनाया गया है। इसके अलावा सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व प्र.सहायक अभियंता सुषमा साहू मो.नं. 78285 23391 एवं प्र.सहायक अभियंता गरिमा वर्मा मो. नं. 97705 19619 को सौपा गया है।

आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि दिनांक 28 अपै्रल 2026 दिन मंगलवार को वार्ड नं. 1,2,3,4,7 व 8 के लिये मोतीपुर स्कूल में, वार्ड नं. 5,6,9,10,11,12 व 13 के लिए शंकरपुर स्कूल मेे एवं वार्ड नं. 15,16,17,18,19 व 23 के लिए ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार दिनांक 29 अपै्रल 2026 दिन बुधवार को वार्ड नं. 20,21,22,44, व 45 के लिए कमला कालेज में, वार्ड नं. 14,24,25,26,व 27 के लिए स्टेट स्कूल में एवं वार्ड नं. 28,29,30,31 व 32 के लिए लखोली स्कूल सीडीएस भवन में शिविर का आयोजन किया गया है। इसे अलावा दिनांक 30 अपै्रल 2026 दिन गुरूवार को वार्ड नं. 33,34,35 व 36 के लिए लखोली बैगापारा स्कूल में, वार्ड नं. 37,38,39,40 व 48 के लिए दिग्विजय कालेज में, वार्ड नं. 41,42,43 व 46 के लिए बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में तथा वार्ड नं. 47,49,50 व 51 के लिए मोहारा फिल्टर प्लांट में शिविर का आयोजन किया गया है।

आयुक्त विश्वकर्मा ने शिविर के सफल संचालन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा है। शिविर में लगे अधिकारी कर्मचारी दिनांक 28 से 30 अपै्रल तक वार्डो में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन लेना सुनिश्चित करेगे तथा प्राप्त आवेदनों का निगम के डाटा सेन्टर में ऑनलाईन एंट्री करायेगे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE