April 12, 2026

Join With Us


महापौर सुबह पहुॅचे शांति नगर : डबरी तालाब के पास साफ सफाई तथा फैनसिंग करने के दिये निर्देश




राजनांदगांव | मनविंदर सिंह भाटिया | आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर निगम का अमला द्वारा व्यापक तैयारी कर साफ सफाई मे जोर दिया जा रहा है तथा जनमानस को स्वच्छता से जोडने, स्वच्छता अपनाने समझाईस दी जा रही है। इसके लिए महापौर मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा स्वयं शहर में साफ सफाई का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है। सफाई निरीक्षण की कडी में महापौर मधुसूदन यादव आज सुबह चिखली,शांतिनगर का भ्रमण कर सफाई कर्मियो को सफाई के संबंध में दिशा निर्देश दिए। वही चिखली स्कूल मैदान में खिलाडियो से रूबरू हो मैदान संधारण करने अधिकारियो को निर्देशित किए।

वार्ड नं. 10 शांतिनगर का महापौर यादव ने जल विभाग के प्रभारी सदस्य सुनील साहू, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, पार्षद श्रुति जैन, पार्षद प्रतिनिधि लोकेश जैन के अलावा प्र.सहायक अभियंता सुषमा साहू, उप अभियंता अनुप पाण्डे व रोमाली शेण्डे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र.स्वच्छता निरीक्षक पवन कुर्रे तथा निगम के अमला के साथ भ्रमण कर ससाफ सफाई का जायजा लिए। उन्होने कहा कि वार्ड मे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, नालियो की नियमित सफाई कर कचरा उठावे, लोगो को सफाई से जोडे, उन्हें अपने घर के आस पास सफाई रखने तथा कचरा स्वच्छता दीदीयो को देने समझाईस देवे।

महापौर यादव ने रमन बाजार की प्रतिदिन सफाई करने तथा डबरी तालाब के आस पास साफ सफाई कर कटिली झाडिया काटने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होने सुरक्षा की दृष्टि से तालाब में फैसिंग करने तथा टो वाल मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने तकनीकि अधिकारी से कहा। चिखली स्कूल मैदान में खिलाडियो से मुलाकात कर एथलेटिक्स खेल के लिए मैदान तैयार करने तथा मंच को व्यवस्थित करने संबंधित इंजिनियर को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदान में खेल के लिए आवश्यक व्यवस्था के साथ साथ साफ सफाई करना सुनिश्चित करे। इसी प्रकार चिखली शासकीय प्रेस के पीछे मैदान की अच्छे से सफाई कर व्यवस्थित करने कहा। निरीक्षण के दौरान खिलाडी एवं वार्डवासी उपस्थित थे।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE