May 28, 2021

Join With Us


नाबालिग बालिका के साथ एक वर्ष में पांच लोगो ने किया था रेप : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी




राजनांदगांव। केजन साहू | नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला शहर के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर का है। दुष्कर्म की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मोतीपुर क्षेत्र निवासी पांच आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि पीड़िता के साथ अलग-अलग घटना में आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसकी रिपोर्ट लिखाए जाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडिशनल एसपी ने कहा कि पुलिस की गिरफ्त में आए 26 वर्षीय आरोपी आकाश देवांगन, 29 वर्षीय विजय देवांगन, 39 वर्षीय दिनेश रावटे, 23 वर्षीय अरुण सिन्हा और 26 वर्षीय प्रमोद गोड़ है।

ये सभी आरोपी नाबालिग बालिका के साथ लगभग 1 वर्ष के भीतर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी थी, इसके कारण वह अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन बुधवार को सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कराया गया है। इसके बाद पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE