April 03, 2026

Join With Us


संयंत्र की प्लेट मिल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में रचा इतिहास : रिकॉर्ड प्रदर्शन से स्थापित किए नए मानक




भिलाई | नईमुद्दीन खान | सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र की प्लेट मिल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की। वित्तीय वर्ष 2025–26 में उत्पादन, डिस्पैच तथा परिचालन दक्षता के विभिन्न प्रमुख मानकों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज कर प्लेट मिल ने संयंत्र की समग्र उत्पादन क्षमता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वार्षिक प्रदर्शन के अंतर्गत प्लेट मिल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में 6,37,118 टन का अब तक का सर्वाधिक डायरेक्ट डिस्पैच हासिल किया, जो वित्तीय वर्ष 2022–23 के 5,97,455 टन के पिछले रिकॉर्ड को पार करता है। यह उपलब्धि परिचालन उत्कृष्टता, प्रभावी समन्वय तथा टीम वर्क का सशक्त उदाहरण है।

मार्च 2026 के दौरान प्लेट मिल ने 1,46,554 टन रोल्ड एवं फिनिश्ड प्लेट्स का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन दर्ज किया, जो इससे पूर्व मार्च 2014 में प्राप्त 1,39,538 टन के रिकॉर्ड से अधिक है। इसी क्रम में कुल फिनिश्ड प्लेट्स उत्पादन में भी 1,34,042 टन के नया रिकॉर्ड बना, जिसने मार्च 2014 के 1,26,920 टन के पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

डिस्पैच के क्षेत्र में भी प्लेट मिल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मार्च 2026 में 1,36,020 टन का सर्वाधिक मासिक कुल डिस्पैच दर्ज किया, जो मार्च 2011 के 1,28,445 टन के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है। लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई, जहाँ सड़क मार्ग से डिस्पैच 16,368 टन तक पहुँच गया, जो फरवरी 2026 के 12,174 टन के पूर्व उच्चतम स्तर से कहीं अधिक है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संयंत्र के वरिष्ठ प्रबंधन ने प्लेट मिल के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित हितधारकों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धियाँ भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा का कार्य करेंगी तथा संयंत्र को नई सफलताओं की ओर अग्रसर करेंगी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE