नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरैशी। सामाजिक समरसता में कविताओं का प्रबोधनात्मक आत्मबोध बढ़ाने व जागरूकता के मद्देनजर राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन स्वामी समर्थ मंदिर के पास हनुमान जयंती के अवसर भगवान हनुमान मंदिर प्रांगण परिसर में सोमवार 30, मार्च 2026,के शाम 7बजे बेसा में किया गया है।
परिचित कवि तन्हा नागपुरी,जमील अंसारी, इमरान फ़ैज़, सुदामा आक्रांत राहुल शामकुंवर व अन्य को काव्य पाठ के लिए विशेष निमंत्रित किया गया है । मंदिर कमेटी के गोपाल कडूकर व साहित्यिक राजेश कुबडे ने सुधिजनो एवं श्रोताओं से कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित रहने का विनम्र निवेदन किया है।