अ. चौकी । केजन साहू। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत मोंगरा बैराज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अभियान से जुड़े पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के600 पौधे लगाया गया l

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी आवश्यक है।

मुंगरा बैराज क्षेत्र में हुए इस वृक्षारोपण से परिसर की हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में अभियान से जुड़े सदस्य, स्थानीय नागरिक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, संजीव शाह, कलेक्टर तनुजा सलाम,D. F. ओ. व कार्यक्रम संयोजक राजू कुरैशी, आफताब खान, राजू गुजराती, अम्बर जोशी और मुकेश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पौधारोपण में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।